१. शब्द जब वाक्य में प्रयोग किया जाता है, तो उसे कहते हैं-

(क) वर्ण
(ख) पद-परिचय
(ग) वाक्य
(घ) पद

२. जो शब्द समान अर्थ प्रकट करे, उसे कहते हैं-
(क) रूढ़ शब्द
(ख) यौगिक शब्द
(ग) एकार्थी शब्द
(घ) पर्यायवाची

३. प्यास का मारा कौआ घड़े पर बैठ गया | रेखांकित पदबंध का भेद है-
(क) संज्ञा
(ख) सर्वनाम
(ग) क्रिया
(घ) विशेषण

४. नदी कल-कल करती हुई बह रही है | रेखांकित पदबंध का भेद है-
(क) संज्ञा
(ख) क्रिया-विशेषण
(ग) क्रिया
(घ) सर्वनाम


५. सत्य की सदा जीत होती है | रेखांकित का पद परिचय है-
(क) गुणवाचक विशेषण, एकवचन, संबंधकारक
(ख) भाववाचक संज्ञा, पुल्लिंग, एकवचन, संबंधकारक
(ग) भाववाचक संज्ञा, स्त्रीलिंग, बहुवचन, संबंधकारक
(घ) गुणवाचक विशेषण, पुल्लिंग, एकवचन, संबंधकारक


६. दौड़कर जाओ और बाज़ार से कुछ लाओ | रेखांकित का पद परिचय है-
(क) संख्यावाचक विशेषण, पुल्लिंग, एकवचन
(ख) सार्वनामिक विशेषण, पुल्लिंग, एकवचन
(ग) संख्यावाचक विशेषण, पुल्लिंग, बहुवचन
(घ) अनिश्चयवाचक सर्वनाम, पुल्लिंग, एकवचन


७. निम्नलिखित में विकारी शब्द होते हैं -
(क) क्रियाविशेषण शब्द
(ख) संज्ञा शब्द
(ग) संबंधबोधक शब्द
(घ) विस्मयादिबोधक शब्द


८. पद के बारे में कौन सा कथन सत्य है?
(क) पद और शब्द स्वतंत्र इकाई हैं |
(ख) शब्द के मेल से पद बनते हैं |
(ग) वाक्य में प्रयुक्त शब्द पद कहलाता है |
(घ) पद के रूप में शब्द आ जाता है |



९. मेरा बड़ा बेटा पेरिस जा रहा है | रेखांकित पदबंध का नाम है:
(क) क्रियाविशेषण पदबंध
(ख) संज्ञा पदबंध
(ग) सर्वनाम पदबंध
(घ) विशेषण पदबंध

१०. इतनी लगन से काम करने वाला मैं असफल नहीं हो सकता | रेखांकित का पदबंध है:
(क) क्रिया पदबंध
(ख) संज्ञा पदबंध
(ग) क्रियाविशेषण पदबंध
(घ) सर्वनाम पदबंध

0 Comments